Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

देहरादून_रेस्टोरेंट में आगजनी करने वाले तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पढ़े क्या था पूरा मामला

देहरादून – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में होली के दिन (शुक्रवार) को एक रेस्टोरेंट में आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रेस्टोरेंट में होली मनाने से रोकने पर हुए विवाद खड़ा कर दिया था जिसके बाद अन्य दोस्तों के साथ मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।

बता दें पुलिस के मुताबिक सागर (25) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर ग्रांट हरबर्टपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून, दिनेश सिंह बिष्ट (22) पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम सीतलखेत तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा, वर्तमान में किरायेदार ग्राम जस्सोवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून और अंकुश कटारिया (23) पुत्र ओमपाल निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर, जिला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें क्या था पूरा मामला

मामला कुछ इस प्रकार था कि होली के दिन यानि (शुक्रवार) को कुछ युवक उसके रेस्टोरेंट में पार्टी कर रहे थे। इसी बीच रेस्टोरेंट में कुछ और युवक आ गए। कर्मचारियों ने युवकों से कहा कि रेस्टोरेंट पहले से बुक है। युवकों ने कर्मचारियों को रेस्टोरेंट में बैठने के लिए मजबूर किया। साथ ही कहा कि वे किसी को परेशान नहीं करेंगे।

लेकिन, पार्टी के दौरान पहले पक्ष के युवकों का दूसरे पक्ष के युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेस्टोरेंट मालिक को दी। रेस्टोरेंट मालिक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच रेस्टोरेंट मालिक भी वहां पहुंच गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर रेस्टोरेंट बंद करा दिया। रेस्टोरेंट मालिक का आरोप है कि दोपहर करीब 3 बजकर 12 मिनट पर आरोपियों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में नौ केबिन, एक हॉल, किचन वाला बड़ा हॉल, स्टाफ रूम, गार्डन और चारों तरफ बांस की बाउंड्रीवाल है। रेस्टोरेंट में राशन और अन्य सभी सामग्री थी। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट के साथ ही अंदर रखी एक बाइक भी जलकर राख हो गई।

Check Also
Close