Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
भव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।अग्रसेन ट्रस्ट में सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजनरुद्रपुर में मनाई गई स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलिभाजपा की हताशा का प्रतीक है समाजवादी पार्टी पर अमर्यादित बयान : अरविंद यादवबुजुर्ग स्कूटी सवार की मौत के बाद डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशअखिल भारतीय अग्निशमन खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के फायरफाइटर अंकित का परचम,दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मानगुप्तकाशी में श्रद्धा स्मरण-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

आखिर कब अतिक्रमण मुक्त होगा बी आर अम्बेडकर पार्क, संविधान निर्माता बाबा साहेब के नाम अपने उल्लू सीधा कर रहे कुछ संगठन

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) महानगर रुद्रपुर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम मुख्य बाजार में स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क अपनी खस्ता हालत पर आंसू बहा रहा है, शहर के बीचोंबीच इस पार्क में अधिकांश सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न तरह के आयोजन किए जाते हैं लेकिन पिछले कई महीनों से यह पार्क अतिक्रमण की जद में आ गया है।

और खुद नगर निगम रुद्रपुर ने गांधी पार्क के साथ लगाने वाले ठेलो को अतिक्रमण की दावत दी है, शहर के बीचोंबीच स्थित गांधी पार्क में जब कोई बड़ा आयोजन किया जाता है तो उसके साथ लगाने वाले ठेलो को वहां से खदेड़ दिया जाता है, इस मामले का जब ठेला फंड समिति ने विशेष किया तो नगर निगम रुद्रपुर ने इस छोटे कारोबारियों को अंबेडकर पार्क में स्थापित कर दिया।

और शीघ्र ही वैडिंग जोन बनाकर दुकाने उपलब्ध कराने का वादा किया था लेकिन एक लंबे अर्से से आज तक अंबेडकर पार्क को नगर निगम रुद्रपुर ने अतिक्रमण की आग में झोंक दिया है, इस पार्क में सूरज उतरते ही यहां लगाने वाले ठेलो पर शराब के जाम छलकने का दौर शुरू हो जाता है और शराब पीने वाले आदमखोर द्वारा पार्क में ही शराब की खाली बोतल को ठिकाने लगा दिया जाता है।

हैरानी इस बात को लेकर है कि अम्बेडकर पार्क के साथ सड़क पर आने जाने वाली महिलाओं और युवतियों को कथित तंज सहने पड़ते हैं, बताते चलें कि शहर में दलित समाज के बहुत से संगठन सक्रिये है लेकिन इन संगठनों से जुड़े लोगों ने आज तक संविधान निर्माता बाबा साहेब के नाम से इस पार्क को अतिक्रमण मुक्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जिसका नतीजा यह हुआ कि पार्क में जगह जगह गंदगी शराब की खाली बोतलें देखी जा सकती हैं,अब सवाल यह है बाबा साहेब के नाम से अपना उल्लू सीधा करने वाले नेताओं की नींद कब टूटेगी यहां यूं ही संविधान निर्माता बाबा साहेब के इस पार्क में चल रहे षड्यंत्र को आंखें बंद कर देखते रहेंगे।

Check Also
Close