Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नारी हमारी शान 2026 से पुरस्कृत हुई समाजसेविका विभा तिवारीगैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माणपंतनगर में 13 से 16 मार्च तक लगेगा 119वां अखिल भारतीय किसान मेला, मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 13 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मेले का विधिवत उद्घाटन 14 मार्च को दोपहर 3 बजे गांधी हॉल में किया जाएगा।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय यह किसान मेला पंतनगर में कृषि कुम्भ के रूप में प्रसिद्ध है। मेले में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीकों का एक ही स्थान पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी मिल सकेगी।उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की पशु प्रदर्शनी में पहली बार कुत्तों की प्रदर्शनी को भी शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा “समृद्ध महिला, सशक्त महिला” थीम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।मेले में विश्वविद्यालय तथा विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा बीज, उद्यानिकी, खाद, कृषि मशीनरी और कृषि से जुड़ी अन्य सामग्री के लगभग 500 स्टॉल लगाए जाएंगे। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों किसान इस मेले में प्रतिभाग कर आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे।उद्घाटन समारोह में सांसद, कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। वहीं मेले का समापन 16 मार्च को अपराह्न 3 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भगत सिंह कोश्यारी शामिल होंगे।डी.पी.एस रुद्रपुर के छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट में किया शानदार प्रदर्शन——जिले में घरेलू गैस (LPG) की कालाबाजारी रोकने हेतु एसएसपी अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों के साथ की गोष्ठी।उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल माफिया सक्रिय न हो : अलका पाल काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम जनता को मुश्किल में डाल दिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की किल्लत को राज्य सरकार नियंत्रित करने में असफल हो रही है। जिससे हर परिवार का बजट पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है । लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार असंवेदनशील बनी हुई है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने कहा की महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है । रसोई गैस की बढ़ती कीमतें लगातार परिवार का बजट बिगाड़ रही है। पेट्रोलडीजल के दाम बढ़ने से परिवहन महंगा हो रहा है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है। अलका पाल ने कहा कि प्रदेश और देश के अंदर जनता असमंजस्य की स्थिति में है। पेट्रोल और डीजल में कमी से प्रदेश में तेल माफिया सक्रिय हो गए हैं। देश और प्रदेश की जनता को बताना होगा कि उत्तराखंड सहित किसी भी हिस्से में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। कहीं ऐसा ना हो कि खनन और भू_माफियाओं की तरह पेट्रोल और डीजल माफिया भी प्रदेश में सक्रिय हो जाए। कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक विरोध करती रहेगी।मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, घंटों इंतजार से नाराज़ उपभोक्ताओं का हंगामा; पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संभाला मोर्चारुद्रपुर। गुरुवार को शहर स्थित Indane Gas एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों तक इंतजार करने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ लोगों ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया और अव्यवस्थित वितरण प्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई।सूचना मिलने पर पूर्व विधायक Rajkumar Thukral अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और गैस वितरण व्यवस्था को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने एजेंसी के प्रबंधक प्रमोद पांडे को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश देते हुए उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई।पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। यह आम जनता के साथ अन्याय है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मौके से ही उन्होंने दूरभाष के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम), उप जिलाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार दिनेश कुटौला तथा जिला पूर्ति अधिकारी से गैस वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता का आक्रोश सड़कों पर दिखाई देगा।उन्होंने ऑनलाइन गैस बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों और सर्वर की समस्या पर भी अधिकारियों के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई तथा ऑनलाइन व्यवस्था सुचारु होने तक ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था शुरू करने की मांग की।पूर्व विधायक से वार्ता के बाद तहसीलदार दिनेश कुटौला तत्काल एजेंसी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद भीड़ को शांत कराते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी कई घंटों तक मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था को सुचारु कराने में जुटे रहे।नियमितीकरण की मांग को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Crimeउत्तर प्रदेशमेरठ

पति के सिर, हाथ-पैर समेत धड़ के 15 टुकड़े, सीमेंट में बुरी तरह धंसे थे शरीर के अंग,इसलिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

मेरठ – उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिसने भी ये दिल दहला देने वाली खबर सुनी वो हैरान रह गया। दरअसल, एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में डालकर ईंट से बंद कर दिया। इसके बाद बेवफा पत्नी शिमला चली गई और प्रेमी के साथ मौज-मस्ती करने लगी।

प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया – फोटो : संवाद

वापस लौटने पर पत्नी ने पति की हत्या की जानकारी परिजनों को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पति के शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूह कंपा देने वाला यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी में सामने आया है।

वह ड्रम जिसमें रखा गया शव – फोटो : संवाद

जानकारी के मुताबिक, लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की 4 मार्च की रात उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला चली गई। वापस आकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या की जानकारी दी।

मर्चेंट नेवी में काम करता था सौरभ कुमार

मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो – फोटो : संवाद

मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ का शव बरामद कर लिया। लंदन के एक मॉल में काम करने वाले मास्टर कॉलोनी, इंदिरानगर, ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को घर लौटा था। दरअसल, उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन 25 फरवरी को था। इसे मनाने के लिए वह वापस आया था और उसकी बेटी पीहू (5) का जन्मदिन 28 फरवरी को था।

4 मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी

 

blbtk : 12th – blt thle led they hš àÞ

दोनों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इसके बाद 4 मार्च की रात कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात में खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को अपने घर बुलाया और सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े कर टुकड़ों को प्लास्टिक के ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट का घोल बनाकर ढक्कन बंद कर दिया।

सौरभ ने मुस्कान रस्तोगी से किया था प्रेम विवाह

सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। वह अक्सर विदेश जाता रहता था। वर्ष 2020 में वह लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा। वर्ष 2016 में सौरभ ने मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ तीन साल से पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में किराए पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में अलग-अलग रह रहे हैं।

आरोपी मुस्कान रस्तोगी – फोटो : संवाद

मुस्कान का परिवार भी इसी मोहल्ले में रहता है। वह अक्सर बेटी को मायके छोड़ जाती थी। हालांकि घटना वाले दिन पीहू घर पर थी और बगल के कमरे में सो रही थी। आरोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ अपनी नौकरी के चलते कई महीनों बाद आता था। इसी के चलते साहिल शुक्ला और मुस्कान के बीच नजदीकियां बढ़ गई।

पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया

आरोपी प्रेमी साहिल शुक्ला – फोटो : संवाद

सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों के बारे में पता चल गया था। इसी के चलते पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी साहिल को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सौरभ के सीने में चाकू से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से शव के करीब 15 टुकड़े किए और उन्हें प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया। इस ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छिपा दिया।

हत्या के बाद प्रेमी के साथ घूमने निकल गई

शास्त्री की कोठी के सामने युवक की हत्या के बाद थाने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा फोटो : संवाद

4 मार्च को हत्या करने के बाद मुस्कान 5 मार्च को प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ शिमला चली गई। 17 मार्च को वापस लौटने पर जब उसके परिजनों ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा तो मुस्कान ने सारी बात बता दी। इसके बाद मंगलवार को प्रमोद कुमार अपनी बेटी मुस्कान को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ का शव बरामद कर लिया।

छाती में चाकू घोंपा, चाकू से टुकड़े किए

पुलिस के मुताबिक मुस्कान और साहिल ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपा और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर चाकू से 15 टुकड़े किए। शव सीमेंट में इतनी गहराई तक धंसा हुआ था कि पूरा ड्रम पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजना पड़ा। पुलिस ने ड्रम तोड़कर शव बाहर निकाला, जिसमें सिर, दोनों हाथ, पैर के पंजे अलग-अलग मिले।

सौरभ ने पत्नी को चैट करते हुए देख लिया था

करीब दो साल पहले साल 2023 में सौरभ ने मुस्कान और साहिल को फोन पर चैट करते हुए देख लिया था। जिसके चलते दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उधर, इसकी जानकारी मिलने पर साहिल भी मुस्कान से शादी करने की जिद करने लगा। सौरभ ने पत्नी को तलाक नहीं दिया और लंदन में नौकरी करता रहा।

रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।

पूरा ड्रम भेजा गया मोर्चरी

पुलिस ने ड्रम में सीमेंट और डस्ट का घोल सूख जाने और उसमें शव के टुकड़े फंस जाने के कारण पहले मजदूराें को बुलाकर ड्रम को तोड़ने का भी प्रयास किया। लेकिन बाद में पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेज दिया।

 

 

 

वह ड्रम जिसमे रखे टुकड़े

वह ड्रम जिसमें रखा गया शव – फोटो : संवाद

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। ड्रम में शव डालकर उसे सीमेंट व डस्ट से चिन दिया था। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।-डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ

Check Also
Close