Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड_मुख्य सचिव ने दिए निर्देश धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालयों में होगा जश्न – पढ़े ख़बर

उत्तराखंड – धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर 22 से 25 मार्च तक प्रत्येक जिले में जनसेवा की थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए।

मुख्य कार्यक्रम 22 मार्च को अल्मोड़ा और 23 मार्च को देहरादून जिले में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च को सभी जिलों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपलब्ध नहीं होंगे, वहां सांसद अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बहुउद्देशीय शिविर में आम जनता को दी जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा शिविर में निशुल्क जांच और दवाएं दी जाएंगी।

24 से 30 मार्च तक जनसेवा की थीम पर प्रत्येक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर और चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अपने स्तर पर निर्णय लेंगे।

Check Also
Close