Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_कुमाऊं परिक्षेत्र के आईजी योगेंद्र रावत का हुआ विदाई समारोह – अब यहाँ मिली नई जिम्मेदारी

हल्द्वानी – (आरिश सिद्दीकी) कुमाऊं परिक्षेत्र के आईजी योगेंद्र रावत के स्थानांतरण के बाद हल्द्वानी कोतवाली सभागार में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों ने आईजी योगेंद्र रावत के साथ बिताए यादगार पलों व उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों को साझा किया।

आईजी योगेंद्र रावत का तबादला आईजी कार्मिक के पद पर हुआ है, जहां वे अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके मार्गदर्शन व कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि रावत के नेतृत्व में कुमाऊं परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रही और पुलिसकर्मियों को टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिली।

विदाई संबोधन में योगेंद्र रावत ने कहा, “कुमाऊं की धरती से मिले प्यार व समर्थन को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। यह टीम मेरे परिवार की तरह है और मुझे उम्मीद है कि पुलिस बल इसी ईमानदारी व निष्ठा से जनता की सेवा करता रहेगा।”

Check Also
Close