Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त आईजी रिधिम अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

हल्द्वानी – कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त आईजी रिधिम अग्रवाल ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार हल्द्वानी कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि कुमाऊं मंडल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, खासकर नेपाल और चीन से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

आईजी रिधिम अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नशे के कारोबार की रोकथाम समेत सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ, तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

सीमा सुरक्षा को लेकर ठोस रणनीति बनाई जा रही है, जिसमें आधुनिक तकनीक और स्थानीय खुफिया नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे और अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगे। आईजी रिधिम अग्रवाल ने महिला सुरक्षा पर भी सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

साथ ही उन्होंने नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचाने और उन्हें जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम करने की बात कही, संभाग में आपदा प्रबंधन को लेकर हर संभव कार्य किया जाएगा।

Check Also
Close