Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के ज़ेवरात समेत, स्कूटी बरामद

हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर के टीपी नगर और मुखानी क्षेत्र में हुई चोरियों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और चोरी की दो स्कूटी बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। 18 मार्च 2025 को बालाजी विहार, जीतपुर नेगी, रामपुर रोड निवासी चंदन सिंह गुसाईं ने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर साढ़े 3 तोला सोना और 2.75 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गया था। इस पर हल्द्वानी थाने में एफआईआर संख्या 88/2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना का खुलासा करने के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीना के निर्देशन में एएसपी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आखिरकार चोर को 19 मार्च 2025 को जीतपुर नेगी जंगल के बजरी वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर से पूछताछ में उसने एक और बड़ा राज उगला। उसने बताया कि उसने मुखानी थाना क्षेत्र से भी दो स्कूटी चोरी की थी, जिन्हें उसने कमलुवागांजा रोड स्थित एक खंडहर में छिपा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्कूटी बरामद कर लीं: 1. होंडा एक्टिवा स्कूटी (UK04AG-1899) 2. नीले रंग की होंडा एक्टिवा (चेसिस नंबर: ME4JF913BMW275993) इन स्कूटी की चोरी के मुकदमे पहले से ही मुखानी थाने में एफआईआर संख्या 74/25 और 75/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज थे।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मनीष कुमार (उम्र 21 वर्ष) पुत्र रंजीत राम, निवासी प्रगतिशील कॉलोनी, भगवानपुर तल्ला, मुखानी, जिला नैनीताल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। हल्द्वानी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान जनता ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

गिरफ्तारी टीम:–

▪️उ0नि0 गौरव जोशी- थाना हल्द्वानी।

▪️उ0नि0 अविनाश मौर्य थाना मुखानी।

▪️उ0नि0 विरेन्द्र चन्द थाना मुखानी।

▪️हे0कानि० दिगम्बर सनवाल थाना हल्द्वानी।

▪️हे0 कानि0 ललित श्रीवास्तव(SOG)

▪️कानि० संतोष बिष्ट(SOG)

▪️कानि० चंदन नेगी(SOG)

▪️कानि० अनिल टम्टा थाना हल्द्वानी

▪️कानि० रविन्द्र खाती थाना मुखानी

▪️कानि० चालक प्रदीप कुमार थाना हल्द्वानी

Check Also
Close