Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड_भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जों पर जारी रहेगा प्रहार – सीएम धामी

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की प्राथमिकताएं साझा कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद सरकार पीछे हटने की बजाय जनता के बीच खड़ी रही और समस्याओं का सामना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के तहत उत्तराखंड पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), भूमि कानून और नकल विरोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण फैसले लेकर सरकार ने साबित कर दिया है कि वह ज्वलंत मुद्दों को ठंडे बस्ते में डालने में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण, लखपति दीदी योजना और आंदोलनकारियों के लिए 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण जैसी पहलों का जिक्र करते हुए राज्य की समावेशी विकास नीति को रेखांकित किया।

राज्य की आर्थिक प्रगति की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में उत्तराखंड देश में 13वें स्थान पर पहुंच गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 बैठकों से राज्य को व्यापक आर्थिक लाभ मिला है। सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में राज्य को देश में प्रथम स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कुंभ 2027 और नंदा राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन और चारधाम यात्रा के अभूतपूर्व विकास में प्रधानमंत्री मोदी का विशेष योगदान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार राज्य की क्षमताओं का आकलन कर नीतियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर रही है। इस अवसर पर विधायक खजान दास, महंत दिलीप रावत, राजकुमार पोरी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

Check Also
Close