Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

उत्तराखंड_ धामी सरकार के तीन साल बेमिसाल “जो बोला वो किया” – देवेंद्र सिंह बिष्ट

लालकुआं -(ज़फर अंसारी) उत्तराखंड की धामी सरकार के तीन साल पूरे होने भाजपा के युवा नेता एंव नैनीताल जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने धामी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के तीन सालों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। यह तीन साल समग्र विकास को समर्पित है।

यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में युवा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्पपत्र में जो भी वादे किए थे, सरकार व संगठन उनके अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा ने समान नागरिक संहित लागू करने का वादा किया था और धामी सरकार ने इसे लागू कर न सिर्फ पूरे देश में मिसाल पेश की बल्कि अपना वादा भी पूरा किया। सरकार द्वारा सरकारी भूमि में हुए लैड जिहाद को हटाकर करीब 144 एकड़ भूमि पर कब्जा हटाने का काम किया है।

उन्होंने कहा सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। इसके अलावा धामी सरकार में भू कानून विधेयक को विस में पारित करने, आधी आबादी के लिए क्षैतिज आरक्षण, पात्र पति पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन देने, राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने, नकल विरोधी कानून लाने सहित कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार और संगठन इस मौके को जश्न के रूप में मना रही हैं। आगामी एक सप्ताह तक बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां सरकार और संगठन जनता से संपर्क कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने इसके लिए सीएम पुष्कर धामी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Check Also
Close