Friday 17/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
आजादनगर में बीस साल बाद सड़क का शिलान्यासताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगातसड़क निर्माण की अनदेखी पर फूटा जनाक्रोश-जखण्ड-मैखण्डी मोटर मार्ग को लेकर आंदोलन की चेतावनी-16 अप्रैल से क्रमिक अनशन का ऐलानपौड़ी में कर्मचारी हितों को बड़ी सौगात-संघ भवन निर्माण की दिशा में तेजी,भूमि चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ीचारधाम यात्रा से पहले सख्त तैयारी-खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन का शिकंजा,लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाईअक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतनामसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियानम्सूरी, 17 अप्रैल मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी को और अधिक सुंदर, व्यवस्थित व पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में शहर के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” का खाका तैयार किया गया।बैठक में एसडीएम राहुल आनंद ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि जिस तरह वे अपने स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखते हैं, उसी तर्ज पर स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी से लेकर हाथीपांव और टिहरी बस अडडे तक का क्षेत्र प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा हुआ है और यदि इन स्कूलों के बाहर का इलाका भी सुसज्जित किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।5 जून से अभियान की शुरुआत की तैयारीएसडीएम ने बताया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से इस अभियान को शुरू करने की योजना है। इसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, साथ ही स्कूलों की बाहरी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, म्यूरल्स और आर्टवर्क भी तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन और जीवंत नजर आए।पर्यटन और ट्रैफिक प्लान से जुड़ी पहलएसडीएम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई सड़कों को वन-वे बनाने की तैयारी है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों को अगर हरे-भरे और सजे-धजे स्कूल परिसर दिखाई देंगे, तो यह शहर की छवि को और बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्कूलों से सुझाव, जल्द दूसरी बैठकयह पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।होटल एसोसिएशन ने भी किया समर्थनमसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विदेशों में संस्थान अपने परिसरों के साथ बाहरी क्षेत्रों को भी सुंदर बनाते हैं, जिससे पूरे शहर की छवि बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल अगर इस दिशा में पहल करते हैं तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।बरसात से पहले हरियाली का लक्ष्यप्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण कर लिया जाए, ताकि पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें और आने वाले समय में मसूरी का पूरा क्षेत्र हरियाली और फूलों से आच्छादित नजर आए।पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा मसूरीइस पहल को प्रशासन, स्कूलों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर योजना सफल होती है तो मसूरी न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेगा, बल्कि “ग्रीन टूरिज्म” के रूप में भी नई पहचान बना सकता है। इस मौके पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रजत अग्रवाल अध्यक्ष भाजपा मसूरी, गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी मसूरी, अनिरुद्ध चौधरी कर अधीक्षक मसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।मसूरी में गोल्फ कार्ट को लेकर टकराव गहराया, मजदूर संघ ने दी चक्का जाम की चेतावनीमसूरी, 17 अप्रैल मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए पूर्व में संचालित गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को दी जाये व 40 नई गोल्फ को अभिलंभ लाया जाये। मांगें पूरी न होने पर 18 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।मजदूर संघ के महामंत्री शोबन सिंह पवार और अध्यक्ष संपत लाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में संचालित 14 गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को ही सौंपा जाए। उनका तर्क है कि इन गोल्फ कार्ट का संचालन सभी रिक्शा श्रमिकों का अधिकार है, जिन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही संघ ने 40 नए गोल्फ कार्ट लाने की मांग भी उठाई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले ही इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में कुछ ऐसे लोग गोल्फ कार्ट चला रहे हैं, जो पहले इस कार्य से जुड़े है उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने पूर्व में कार्ट संचालित किए थे, उनसे कार्ट वापस लेकर नये श्रमिकों को दिए जाएं। इसमें रणजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा और वीरेंद्र सहित अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अप्रैल से नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। यह निर्णय मजदूर संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल की चेतावनी मसूरी पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रेडी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं। समिति ने यह भी मुद्दा उठाया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही, सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

धामी सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा थीम पर रुद्रपुर के गांधी पार्क में वृहद बहुउद्देशीय व चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे मुख्य अतिथि फीता और दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

विभिन्न विभागों के स्टालों में दी गई कल्याण योजनाओं की जानकारी कई लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया

रूद्रपुर -(एम सलीम खान संवाददाता) सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर ’’जन सेवा थीम’’ पर रूद्रपुर गांधी पार्क में वृह्द बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर का आयोजित हुआ। बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर का सूबे के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास/जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। मा0 मंत्री ने बहुद्देशीय व चिकित्सा शिविर एवं स्टांलो का निरीक्षण कर स्टांलों की सराहना भी की।

चिकित्सा शिविर में कैबिनेट मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किया गया व सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ’’सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’’ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सभी के द्वारा मा0 मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण देखा गया।

कैबिनेट मंत्री ने जनता को सम्बोधित करते हुए सरकार के सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होने कहा कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारा राज्य मा० मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी जी के विजन ’’सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास’’ की भावना से विकास के पथ पर चल रहा है। हमारी सरकार उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है और हम इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2022 से 2025 तक विकास के तीन स्वर्णिम वर्षों में हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में बहुप्रतीक्षित विकास के कार्यों को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य होने का गौरव उत्तराखण्ड को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जो हमारे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है,

मंत्री जोशी ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से बेरोजगारी दर में उत्तराखंड में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है जिसमें युवाओं को बेरोजगारी से राहत मिली है, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा राज्य ईज आफ़ डूडग बिजनेस स्टार्ट अप और इनोवेशन समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय मांडल बन रहे हैं उन्होंने कहा कि पहली बार बजट का आकार एक लाख करोड़ के पार पहुंचा है, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी गई है, उन्होंने कहा हमारी सरकार ने यूसीसी लागू किया जो देश में नजीर बन गया है उन्होंने कहा सख्त नकल विरोधी कानून जन भावनाओं के अनुरूप भू कानून लाकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उन्होंने कहा कि धामी सरकार में जनपद ऊधम सिंह नगर ने भी अनेकों उपल्बधियां हासिल की है, उन्होंने बताया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लखपति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 27.285 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है।

जिसके सापेक्ष में 27.205 महिलाओं को लखपति बना दिया गया है, उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत किच्छा में एम्स सेटेलाइट सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, पंतनगर एयरपोर्ट को विस्तारित करते हुए ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जिला योजना वित्तीय वर्ष 2025-25 रुपए 74.20 करोड़ की धनराशि जनपद को अवमुक्त की गई है जिसका उपयोग जन कल्याणकारी कार्यों में किया गया है, काशीपुर में मल्टीलेवल कार पार्किंग स्वीकृत हो चुकी है जिसकी क्षमता 250 वाहनों पार्किंग की है, उन्होंने कहा कि रुद्रपुर बाईपास सड़क का कार्य शुरू हो चुका है।

बाईपास बन जाने से रुद्रपुर शहर में जाम से राहत मिल पाएगी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योजना प्रारंभ से अभी तक जनपद में 10.928 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है तथा प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत 819 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है, कार्यक्रम में शहर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एतिहासिक कार्य कर पूरे देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

उन्होंने स्वच्छ सशक्त शासन प्रशासन देने के लिए मुख्यमंत्री धामी सरकार का आभार व्यक्त किया और सरकार द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर में 03 आयुष्मान कार्ड,03 यूनिट रक्तदान,107 ओपीडी,87 जांचें,42 टीबी जांच, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 57 , आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 59 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण,बाल विकास विभाग द्वारा 07 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई, उधोग विभाग द्वारा दो लोगों को समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 लोगों को टाई साइकिल, कृषि विभाग द्वारा 35 किसानों को जानकारी दी गई, कार्यक्रम में पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सुनील ठुकराल, सुरेश कोली,,

पारस चुघ,पवन खनिजा, सहित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार, वीसी जय किशन, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी पंकज उपाध्याय जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार डोभाल, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी,उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पांडेय सीएमओ डॉ के के अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, मुख्य उधान अधिकारी प्रभाकर सिंह मुख्य कृषि अधिकारी डॉ अभय सक्सेना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुकुल चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि जनता मौजूद थी।

Check Also
Close