Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
उत्तराखण्डकालाढूंगीज़रा हटके

उतत्तराखंड की धामी सरकार के “तीन साल बेमिसाल”कालाढूंगी विधानसभा में हुआ भव्य कार्यक्रम

कालाढूंगी- (मुस्तजार फारूकी) उत्तराखंड की धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कालाढूंगी विधानसभा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रतिभाग कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम आदमी को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है।

माननीय विधायक ने कहा कि सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल से मिली ऊर्जा भविष्य में समाज के लिए और बेहतर कार्य करने में सहायक होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया और अपनी सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित “सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष” पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा विक्रम जंतवाल, रेखा कत्यूरा, मंडल अध्यक्ष सुरेश गैड़ा, पूर्व राज्यमंत्री महेश शर्मा, शांति मेहरा, सुरेश भट्ट, संदीप सनवाल, जोगा सिंह मेहरा, कमला चुफाल, धर्मदत्त, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ही एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, थानाध्यक्ष पंकज जोशी व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Check Also
Close