Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनादेहरादून

यहाँ बेकाबू डंपर ने टोल प्लाजा पर दो को रौंदा,दोनो की दर्दनाक मौत

देहरादून – हरिद्वार की ओर जा रहा एक बेकाबू डंपर सोमवार सुबह लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास भीषण हादसे का शिकार हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित डंपर ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि दो वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। डंपर (संख्या UK 18 CA 6636) की चपेट में आने से एक कार (संख्या UK 07 AF 2506) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला और मोर्चरी भिजवाया। मृतकों में से एक की पहचान रतनमणि उनियाल, निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव रायपुर देहरादून के रूप में हुई है।

जबकि दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के नाम का पहचान पत्र मिला है। पुलिस उनकी पहचान की पुष्टि करने में जुटी है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को हिरासत में ले आगे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, वहीं मृतकों के परिजनों के आने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Check Also
Close