Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायतापाकिस्तान से संदिग्ध करोड़ों के लेन-देन मामले में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क की जांच तेजखड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागतNH-74 के जाफरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की मौतझूला क्षेत्र में गंगा में डूबे 2 लोग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी लगभग 1:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूलाभद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक-डंपर दुर्घटना, 2 की मौत।कर्तव्य अकेडमी का सेना कोअनमोल तोहफा, आधा दर्जनयुवा अग्निवीर के लिए चयनित21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Crimeउत्तराखण्डलालकुआं

खुलेआम हो रही अवैध गैस रिफिलिंग,अचानक हो जाए हादसा तो जिम्मेदार कौन ?

लालकुआं – कोतवाली क्षेत्र में जगह-जगह गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से साथ ही खुलेआम वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही है। गैस सिलेंडरों का अवैध कारोबार करने वालों पर पूर्ति विभाग कार्रवाई करने में असफल है। पूर्व में गैस रिफिलिंग के दौरान कई बार हादसे भी हुए है। उसके बाद भी किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है।

अवैध रूप से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और गैस रिफिलिंग का काम थम नहीं रहा है। हालात यह हैं कि अब भी कई जगहों पर खुलेआम वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम हो रहा है। टेंपो, वैन, ऑटो रिक्शा में अवैध रूप से गैस डाली जा रही है। बताते चले कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार फल फूल रहा है।

समय-समय पर प्रशासनिक छापेमारी के बावजूद गैस रिफिलिंग पर रोक नहीं लगाई जा रही है। खुलेआम दुकानदारों द्वारा बड़े घरेलू सिलेंडर से लेकर छोटे सिलेंडर में गैस भरी जाती है। इसके अलावा टेम्पों और कारों में गैस रिफिलिंग की जा रही है आबादी के बीचों बीच चल रहे अवैध कारोबार से गैस लीक होने की संभावना के साथ आग जैसी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इसके बाबजूद जिला पूर्ति विभाग, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर रहा है। जिसको लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।

कम लागत में ज्यादा मुनाफा को जान डाल रहे खतरे में

सस्ती यात्रा के चक्कर में न तो वाहन स्वामियों को इसकी फिक्र है और न ही प्रशासन को कोई चिंता। बात यहीं तक सीमित नहीं है। जिन वाहनों को सीएनजी के रूप में पंजीकृत किया गया है उनमें भी सीएनजी कहां भरवाई जा रही है इस बारे में भी जानकारी नहीं ली जाती है। कम लागत लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में यात्रियों की भी जान खरते में डाल रहे है।

वाहनों में लगे गैस सिलेंडरों में हो रही है गैस रिफिलिंग

लालकुआं नगर एवं इसके इलाके में एलपीजी से चलने वाले वाहनों की संख्या काफी है। वहीं पेट्रोल के नाम पर पंजीकृत कारें भी अलग से किट लगवाकर गैस से ही चलाई जा रही है। वाहन मालिक सुबह से ही गैस रिफिलिंग के स्थानों पर गाड़ी तथा टेम्पों लगाकर गैस भरवाते है।

Check Also
Close