Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

हल्द्वानी_ यहां ट्रक की टक्कर से दर्दनाक हादसे में पिता समेत दो बच्चों की मौत – परिवार में मची चीख पुकार

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की ख़बर आई है। प्राप्त हो रही ख़बर के मुताबिक ट्रक की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में पिता समेत दो बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। इस हादसे परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ।

जिसमें बाइक चला रहे पिता और उसके साथ बाइक पर बैठे दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। प्राप्त हुई ख़बर के मुताबिक मृतक परिवार हरिपुर नायक क्षेत्र का रहने वाला था और खेतों में बटाईदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि जय सिंह नाम का व्यक्ति अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताबें खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि जय सिंह, उनके बेटे और एक अन्य बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। इस मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में मातम पसरा है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। प्रशासन और आरटीओ विभाग लगातार सड़क हादसों को रोकने के दावे करता है, लेकिन इस तरह के हादसे उन दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सख्ती न होने की वजह से हादसे थम नहीं रहे हैं।

अब समय आ गया है कि प्रशासन और यातायात विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस और कारगर कदम उठाए। सड़क पर गति सीमा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Check Also
Close