Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटके

चटक घूप_मैदान से लेकर पहाड़ों तक बढ़ रही गर्मी,जानें क्या बोले मौसम वैज्ञानिक

उत्तराखंड – उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गर्मी बढ़ने लगी है। आइए आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम को लेकर मौसम विज्ञानिको ने क्या भविष्यवाणी की है। कुछ दिनों से पूरे प्रदेश में तेज धूप खिली हुई है।

सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ मैदान से लेकर पहाड़ों तक गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानिको का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी और भी देखने को मिल सकती है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.9 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य 14.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप खिलने के साथ ही मार्च के आखिरी दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ों तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं। खासकर दिन में गर्मी खूब परेशान करेगी।

Check Also
Close