Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डरुड़की

उत्तराखंड_विधायक उमेश के कार्यालय पर फायरिंग मामले में चार वांछित आरोपी गिरफ्तार, आठ पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

उत्तराखंड_विधायक उमेश के कार्यालय पर फायरिंग मामले में चार वांछित आरोपी गिरफ्तार, आठ पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

उत्तराखंड – 26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने साथियों के साथ विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पहुंचे थे। जहां फायरिंग हुई थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आपको बता दें खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आठ आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुरसलीन पुत्र तासीन निवासी गांव कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर, मांगेराम पुत्र दिलाराम निवासी करनपुर थाना खानपुर, राव फुरकान पुत्र स्वर्गीय अय्यूब निवासी साबरी मस्जिद के पास रुड़की और इरफान पुत्र मुस्तफ निवासी गांव हलवाहेड़ी थाना बहादराबाद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पढ़े ये है पूरा मामला

खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच फरवरी में सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया था कि विधायक उमेश कुमार चैंपियन के लंढौरा स्थित महल तक पहुंच गए थे।

इसके बाद चैंपियन अपने समर्थकों के साथ 26 जनवरी को रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे और फायरिंग की। उनके समर्थकों के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चैंपियन और उनके समर्थकों को जेल भी भेजा गया।

Check Also
Close