Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डकालाढूंगीज़रा हटके

कालाढूंगी_अकीदत के साथ पढ़ी तरावीह की नमाज,कुरआन पाक मुक़्क़मल पढ़े जाने पर बाटी गई मिठाई

कालाढूंगी – (मुस्तज़ार फारूकी) रमजानुल मुबारक का 24वां रोजा मुकम्मल हो गया और इस दौरान मंगलवार रात नगर की मोती मस्जिद में कुराआन मजीद मुकम्मल की गई। तरावीह की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। कुराआन मजीद मुकम्मल होने पर नमाजियों ने इसे सुनने और सुनाने वाले हाफिज को मुबारकबाद दी और इस दौरान सभी नमाजियों में मिठाइयां बांटी गई।

रमजान शुरू होते ही तरावीह की यह नमाज हर रोज रात को तरावीह की नमाज में खालिक सैफुल्लाह मोहम्मद हसन द्वारा पढ़ी जाती है। तरावीह में पूरा कुरान पढ़ा जाता है। तरावीह की नमाज इफ्तार के करीब 2 घंटे बाद शुरू की जाती है। इसे रात की नमाज (इशा) के साथ पढ़ा जाता है। तरावीह की नमाज 20 रकात की होती है। तरावीह की नमाज पढ़ने में करीब एक घंटे से डेढ़ घंटे का समय लगता है।

साथ ही नमाज-ए-तरावीह में कुराआन मुकम्मल होने के बाद टांडा बादली से आए मौलाना नफासत अली ने नमाज अदा कराई और अकीदतमंदों ने अल्लाह के सामने हाथ उठाकर दुआ की। साथ ही अमन चेन के लिए भी दुआ की गई। इस दौरान इमाम फिरासत अली, सदर हाजी जलील अहमद, इस्लाम हाजी, खलील हाजी, याकूब हाजी, खालिक हाजी, मलिक हाजी आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close