Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटके

उत्तराखंड_भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख,आप CBI से कर सकते हैं शिकायत, होगी तत्काल कार्रवाई

उत्तराखंड/देहरादून – (जफर अंसारी) उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश में सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। अगर कोई केंद्रीय अधिकारी या कर्मचारी, चाहे वह आयकर, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, वायु सेना, नौसेना, सेना, बैंक, रेलवे, डाकघर, ईपीएफओ, ओएनजीसी, बीएसएनएल, बीएचईएल, कस्टम, जीएसटी, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय या किसी अन्य केंद्रीय विभाग से जुड़ा हो, आपसे रिश्वत मांगता है तो आप सीधे सीबीआई से शिकायत कर सकते हैं।

सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करती है। नागरिक सीधे सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। “भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। अगर हम चुप रहे तो भ्रष्टाचार बढ़ेगा। इसलिए अपने अधिकारों के लिए खड़े हों और रिश्वतखोरी के खिलाफ आवाज उठाएं।” यह संदेश सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस जानकारी को अपने दोस्तों, परिवार और समूहों के साथ साझा करें।

ताकि देश में ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा मिल सके। उत्तराखंड में किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं… सुरेंद्र सिंह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भ्रष्टाचार निरोधक शाखा 9897818483 9412032780

Check Also
Close