Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_आधुनिक उपकरणों से लैस मोबाइल फोरेंसिक वैन अब करेगी घटनाओं का त्वरित खुलासा

हल्द्वानी_आधुनिक उपकरणों से लैस मोबाइल फोरेंसिक वैन द्वारा घटनाओं का होगा अब त्वरित अनावरण

एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी में मोबाइल फोरेंसिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हल्द्वानी – गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नये आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में घटनाओं के त्वरित खुलासा करने तथा साक्ष्य संकलन हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिले को आधुनिक उपकरणों से लैस Mobile Forensic Van प्रदान किए गए हैं।

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा आज यानि बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी से उक्त Mobile Forensic Van को हरी झंडी दिखाकर सफल क्रियान्वयन हेतु रवाना किया गया।

मोबाइल फोरेंसिक वाहन में हैं यह स्पेशलाइज्ड किट/उपकरण:–

क्राईम सीन प्रोटेक्शन कीट, फिंगर प्रिंट किट, ब्लड एंड सिमन डिटेक्शन किट, हाइ इंटेंसिटी फोरेंसिक लाइट, एविडेंस कलेक्शन किट, नारकोटिक, DNA तथा एक्सप्लोसिव डिटेक्शन समेत अनेकों संसाधनों से लैस है यह वाहन।

आधुनिक उपकरणों/किट से परिपूर्ण यह वाहन फोरेंसिक expertise कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बेहतर और प्रभावी साबित होगा। जिससे आपराधिक घटनाओं के त्वरित अनावरण में विशेष भूमिका रहेगी और सार्थक परिणाम हासिल होंगे।

नैनीताल पुलिस के इस मोबाइल फोरेंसिक वाहन में वर्तमान समय में फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला से expertise कोर्सशुदा 01 उपनिरीक्षक, 01 हेड कांस्टेबल, 02 कांस्टेबल और 01 महिला कॉन्स्टेबल तैनात हैं।

एसएसपी नैनीताल द्वारा इस दौरान प्रभारी फोरेंसिक सैल से उपरोक्त आधुनिक उपकरणों की क्रियाशीलता तथा विशेषताओं के संबंध में जानकारी भी ली गई तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तैयारी हालत में रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर त्रिवेणी प्रसाद प्रभारी फोरेंसिक सैल जनपद नैनीताल व टीम और सतीश चंद्र पाठक प्रभारी परिवहन शाखा समेत अन्य अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

Check Also
Close