Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Crimeदेश-विदेश

चलती ट्रेन में युवती से बलात्कार का प्रयास, इज़्ज़त बचाने को चलती ट्रेन से कूदी – पढ़े ख़बर

हैदराबाद – तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हैदराबाद की एमएमटीएस ट्रेन में कथित बलात्कार की कोशिश से बचने के लिए 23 वर्षीय लड़की को चलती ट्रेन से कूदना पड़ा। इस हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत देखकर हर किसी का दिल कांप उठा।

प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक घटना कोमपल्ली के पास हुई, जब लड़की महिला कोच में अकेली यात्रा कर रही थी। पुलिस के अनुसार उसी डिब्बे में मौजूद 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने महिला पर हमला करने की कोशिश की। अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए महिला ने हिम्मत दिखाई और चलती ट्रेन से कूद गई। इस दौरान उसके सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर में गंभीर चोटें आईं, जिससे भारी रक्तस्राव हुआ।

स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता मूल रूप से अनंतपुर जिले की रहने वाली है और मेडचल में एक निजी कंपनी में काम करती है जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने महिला का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जांच तेज कर दी है।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और पीड़िता का परिवार अस्पताल में उसकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा है।

Check Also
Close