Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

पुलिस ने स्टंटबाज को सिखाया सबक, वाहन सीज

नैनीताल – एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुपालन में नैनीताल शहर में एक युवक से शिकायत मिलने पर कि वाहन संख्या यूके-05ए-8706 थार को चालक अमन पुत्र वाहिद सैफी निवासी पोपलर कंपाउंड मल्लीताल नैनीताल द्वारा मुख्य बाजार इंदिरा मार्केट में खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में चीता मोबाइल कांस्टेबल वीरेंद्र गोले ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर उक्त व्यक्ति को ट्रेस किया। उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा थाने लाया गया और उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई तथा उसके वाहन को सीज कर दिया गया। युवक की काउंसलिंग की गई और उसे भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

नैनीताल पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे तेज गति से वाहन चलाने और स्टंट करने जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहें।

Check Also
Close