Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

मस्जिद के इमाम से अभद्रता और गाली गलौज करने पर भड़के मुस्लिम समुदाय के लोग देर शाम पहुंचे कोतवाली

स्वयंभू बीजेपी नेता गुड्डू उर्फ अनीस और उसके पुत्र के खिलाफ तहरीर सौंपी

कोतवाली परिसर में इफ्तार किया रोजा दर्जनों लोगों ने कथित गुड्डू और उसके पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग की

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) बीते रोज रोजा इफ्तार से पहले दर्जनों लोग रुद्रपुर कोतवाली जा पहुंचे और एक स्वयंभू बीजेपी नेता जो खुद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का नेता करार देता है उसके और उसके बेटे पर रुद्रपुर की मोती मस्जिद के इमाम साईदुल रहमान के साथ अभद्रता और गाली गलौज करने के मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग पर अडिग हो गए।

बता दें कि स्वयंभू अल्पसंख्यक मोर्चे के इस कथित नेता ने अपनी घिनौनी इस हरकत में रुद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा के नाम को घसीटते हुए उनका तर्क देते हुए उनकी छवि को धूमिल करने का भरसक प्रयास किया,देर शाम अचानक रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इन दोनों कथित पिता पुत्र के पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जो आरोप लगाएं और बेहद चोकने वाले हैं।

रुद्रपुर की भूत बंगला में स्थित में मोती मस्जिद में रोजा इफ्तार के लिए इसी बस्ती के युवाओं द्वारा चंदा एकत्रित किया जा रहा था आरोप है कि इसी दौरान इसी बस्ती का रहने वाला अनीस मियां उर्फ़ गुड्डू और उसका पुत्र मोती मस्जिद के इमाम के साथ फोन पर अभद्रता करने लगा और उसके बाद मस्जिद में आ गया और दोनों ने मिलकर इमाम के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें गालियां देने शुरू कर दी।

उसकी इस हरकत से स्थानीय लोगों में लोगों में आक्रोश पनप गया और भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने अनीस उर्फ गुड्डू और उसके बेटे के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की इसी दौरान रोजा इफ्तार का वक्त भी हो गया तो इन लोगो ने कोतवाली परिसर में इफ्तार किया, वार्ड पार्षद परवेज कुरैशी ने बताया कि स्वयंभू बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे का नेता अनीस मियां उर्फ़ गुड्डू और उसका पुत्र मोती मस्जिद के इमाम साईदु रहमान के साथ गाली-गलौच करने लगा और उन्हें झूठे मुकदमे में फसने की धमकी देने लगा और गुड्डू ने रुद्रपुर के वरिष्ठ नागरिक मेयर विकास शर्मा के नाम का इस्तेमाल करते हुए उनकी छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया।

लोगों का कहना था कि गुड्डू उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से जिला बदर है और इसके खिलाफ मुरादाबाद में संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिसके बाद पुलिस ने इसे जिला बदर कर दिया है, लोगों के मुताबिक गुड्डू ने अपनी पत्नी को भी जला कर उसकी हत्या कर दी थी और अब बीजेपी की आड़ लेकर बस्ती में गुंडागर्दी करता है

सवाल यह उठता है कि भाजपा में ऐसे लोगों को कौन शामिल करने में अहम भूमिका निभा रहा है और गुड्डू की इस हरकत पर बीजेपी अब क्या एक्शन लेंगी यह बड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं, बता दें कि हाल ही में सम्पन्न हुए निकाय चुनावों में बीजेपी ने गुड्डू के बेटे को पार्षद उम्मीदवार भी बनाया था और वो चुनाव हार गया था, ऐसे में भाजपा के अनुशासन पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Check Also
Close