Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
Crimeउत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी_काठगोदाम चोरी का खुलासा 3 शातिर चोर गिरफ्तार,जंगल से बरामद हुए लाखों के जेवर – पढ़े बड़ी ख़बर

नैनीताल/हल्द्वानी – काठगोदाम के खेड़ा इलाके में हुई जेवरात चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात गोलानदी के पास जंगल में एक गड्ढे से बरामद किए गए हैं। इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया है।

06 मार्च 2025 को शिकायतकर्ता अजीम खान अपने परिवार के साथ बरेली गए थे। 08 मार्च को जब वे घर लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे। उन्होंने तुरंत काठगोदाम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद FIR नंबर 29/2025 धारा 305(1)/331(3)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

SSP नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।

मामले में थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट की अगुवाई में दो टीमों ने 100 से अधिक CCTV फुटेज की जांच की और संदिग्धों से पूछताछ की।

27 मार्च को तीन आरोपियों को देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

चोरों ने कैसे किया अपराध?

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले घर का सर्वे किया और देखा कि ताला लगा है। 07 मार्च की रात करीब 11:30 बजे उन्होंने घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चुराए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने गोलानदी के पास जंगल में गड्ढा खोदकर जेवर दबा दिए। बाद में जब वे माल निकालकर ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

बरामदगी:

22 कैरट सोने का रानी हार

22 कैरट चौकर हार

सोने की नथ, कान के टॉप्स

चांदी की पायल, नजरी, नोट व पैन कार्ड

गिरफ्तार आरोपी:

देवेंद्र थापा उर्फ राहुल थापा (20 वर्ष), हल्द्वानी

उज्जवल सिंह परगाई (22 वर्ष), हल्द्वानी

संदीप कुमार(20 वर्ष)हल्द्वानी

Check Also
Close