Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डभीमताल

झील में बोटिंग के दौरान स्टंट कर रहे चार स्टंटबाज़ो को पुलिस ने सिखाया सबक – देखें वीडियो

भीमताल – झील में वोटिंग करना युवकों को भरी पड़ गया। भीमताल झील में वोटिंग के दौरान स्टंट करने वाले उत्तर प्रदेश के चार युवकों पर पुलिस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने न सिर्फ उन्हें रोका, बल्कि उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकतें न करने की सख्त हिदायत दी।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में स्टंटबाजों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को भीमताल थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैंकिंग के दौरान चार युवकों को झील में बोट पर स्टंटबाजी करते हुए पकड़ा।

नाव मालिक के मना करने के बावजूद युवक खतरनाक तरीके से झील में स्टंट कर रहे थे, जिससे वहां मौजूद पर्यटकों और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। पकड़े गए युवकों की पहचान दीपांशु, मोहित, अभिषेक और सन्नी, निवासी सावली, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस ने चारों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें दोबारा ऐसी हरकत न करने की कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी जैसी खतरनाक हरकतों से बचें। पुलिस का साफ संदेश है कि “स्टंट आपको अस्पताल भी पहुंचा सकता है और जेल भी”।

Check Also
Close