Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

देहरादून_नन्दा गौरा योजना के तहत धनराशि जारी, डीबीटी के माध्यम से सीएम ने किया वितरण

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना की धनराशि जारी की है। 40 हजार 504 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभान्वित एक अरब 72 करोड़ 44 लाख चार हजार रुपए की धनराशि का वितरण किया गया। इस योजना के माध्यम से विगत पांच वर्ष में दो लाख 84 हजार 559 लाभार्थियों को कुल नौ अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई।

नंदा गौरा योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में कन्या के जन्म पर 11 हजार एवं 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लाभार्थियों में जन्म पर आठ हजार, 616 बालिकाओं को नौ करोड़ 81 लाख 16 हजार की धनराशि और 12वीं पास करने वाली 31 हजार 888 बालिकाओं को एक अरब 62 करोड़ 62 लाख 88 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। नंदा गौरा योजना से बड़ी संख्या में राज्य के गरीब परिवारों की बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं। उत्तराखण्ड में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है।

Check Also
Close