Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डदुर्घटनारुद्रपुर

यहाँ नहर में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की दर्दनाक मौत,पांच घायल – मच गई चीख पुकार

रुद्रपुर – पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पुलभट् थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत गई, जबकि एक अन्य महिला सहित पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल किच्छा अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दि गया।

शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो शंकर फार्म पुलभट्टा के निकट अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को किच्छा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बबीता परिजनों के साथ अपने मायके मुरादाबाद तेरहवीं में जा रही थी। हाल ही में उसके भाई का निधन हुआ था। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also
Close