Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डउधमसिंह नगर

यहाँ रिश्तेदार की अश्लील मांग से परेशान युवती ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

गदरपुर- ऊधमसिंह नगर के गदरपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही रिश्तेदार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परेशान होकर युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

रिश्तेदार ने बनाया शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

शनिवार को युवती ने ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके रिश्तेदार ने उसका और उसके प्रेमी का वीडियो बना लिया। जिसके बाद अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। बदले में रिश्तेदार उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा है। युवती विरोध करती है तो वह उसके परिजनों को सब कुछ बताने की धमकी देता है। पीड़िता ने बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसका जीना दुश्वार कर दिया है। जब भी वह थाने में शिकायत करने जाती है तो वह उसे धमकाता है। पीड़िता ने बताया कि पुलिस उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। कानूनी कार्रवाई न होने से रिश्तेदार का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने गदरपुर के एसओ को मामले की जांच कर आरओपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Check Also
Close