Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_मेयर गजराज ने नवाबी रोड की जगह अटल मार्ग लिखा बोर्ड लगाया – पढ़े बड़ी ख़बर

हल्द्वानी – नवाबी रोड अब शहर में इतिहास बन जाएगा। क्योंकि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कई सड़कों और स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की थी। जिसमें हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम बदले गए। आज यानि गुरुवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने इन सड़कों पर नए नामों के साइन बोर्ड लगाए हैं।

शहर की दो सड़कों के नाम बदले गए हैं, जिसके बाद आज दोनों सड़कों के नए साइन बोर्ड लगाए गए। हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट की मौजूदगी में दोनों सड़कों पर नवाबी रोड पर “अटल मार्ग” और पंचकी रोड पर “गोलवलकर मार्ग” के साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

जिसके बाद अब नवाबी रोड का नाम अब अटल मार्ग और पंचकी-आईटीआई रोड का नाम अब गुरु गोलवलकर मार्ग होगा। इस मौके पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि शहर के अंदर अन्य सड़कों के नाम भी जल्द बदले जाएंगे। जिसके लिए नगर निगम ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है।

Check Also
Close