Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

देहरादून_निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, शिक्षा विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर – पढ़े बड़ी ख़बर

देहरादून – प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने और शिक्षा से जुड़ी सूचनाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। निजी स्कूलों से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 4275 जारी किया गया है।

इस नंबर पर अभिभावक निजी स्कूलों से जुड़ी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने नई वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in भी लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों को शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह पर मिलेंगी।

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में दोनों सुविधाओं का शुभारंभ किया। डॉ. रावत ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि, महंगी ड्रेस और किताबें थोपने जैसी समस्याओं को देखते हुए विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। अभिभावक इस नंबर पर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

निदेशालय स्तर पर शिकायतों का मूल्यांकन कर उन्हें संबंधित जिलों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। नई वेबसाइट को सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए आईटीडीए के मानकों के अनुसार विकसित किया गया है।

यह वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे शिक्षा विभाग की सभी सूचनाएं और मैनुअल एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेंगे। वेबसाइट पर वरिष्ठता सूची, गैर सरकारी विनिमय और स्थानांतरण अधिनियम जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Check Also
Close