Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेरामनगर

रामनगर_रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल

रामनगर – शुक्रवार पूर्वाह्न रामनगर से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने नया गांव में बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो की एक रोडवेज बस संख्या यूके 07 पी 2971 रामनगर से हरिद्वार होते हुए देहरादून के लिए रवाना हुई। बस जैसे ही नेशनल हाइवे संख्या 309 पर चिल्किया के निकट नया गांव पहुंची तो उसकी सामने से आ रही एक काली रंग की बाइक संख्या यूपी 21 डीबी 8314 से जोरदार भिड़ंत हो गई।

जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार युवक मौ. तारुख खान (उम्र 30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद फारुख खान निवासी रामपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Check Also
Close