Thursday 11/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके,घरों से बाहर भागे लोग – पढ़े बड़ी खबर

हल्द्वानी – उत्तराखंड में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार शाम तकरीबन 7:55 पर अचानक आए भूकंप से देवभूमि की धरती कांप उठी। गनीमत यह रही की कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था।

इसलिए इसके झटके नेपाल से सटे हुए उत्तराखंड में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जहां नेपाल में रहा वहीं इसके झटके नेपाल से सटे हुए पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भी महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से भाग कर बाहर भाग आ गए। नेपाल बॉर्डर से सटे चंपावत, पिथौरागढ़ में झटके महसूस किए गए। भूकंप करीब 20 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही इसका असर बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया हैं। हालांकि ये झटके काफी हल्के थे, जिससे ज्यादा संख्या में लोगों को ये महसूस नहीं हुआ।

Check Also
Close