Thursday 11/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
उत्तराखण्डचमोलीज़रा हटके

उत्तराखंड_यहाँ जली हुई कार में मिला महिला का कंकाल,युवक पर हत्या के बाद महिला को कार सहित जिंदा जलाने का संदेह – वीडियो

उत्तराखंड – उत्तराखंड में पर्यटन के नाम पर मौज-मस्ती के बाद अब आपराधिक घटनाएं भी सामने आ रही हैं। जली हुई कार में एक महिला का कंकाल मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उत्तराखंड के चमोली जिले के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में तपोवन के पास नीति-मलारी सीमा मार्ग पर एक जली हुई कार मिली। कार के अंदर एक महिला का कंकाल भी मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। यह घटना शनिवार रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के साथ मौजूद युवक फरार बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया युवक पर ही युवती की हत्या कर उसे कार समेत जिंदा जलाने का शक है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीती शनिवार को कर्नाटक नम्बर की मारुति रिट्ज कार में एक युवक और युवती घूमते हुए दिखाई दिए थे।

शुक्रवार को भी यह कार ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में लोगों को घूमती हुई दिखाई दी थी। पुलिस के मुताबिक यह कार बेंगलुरु में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। देर रात हुई इस घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। महिला के साथ घूम रहा व्यक्ति लापता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Check Also
Close