Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

जनता की शिकायतों पर तत्काल एक्शन! सीएम बोले – 15 दिन में गड्ढे हटाए जाएं और सुविधाएं बेहतर की जाएं

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर जन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने, सड़कों की स्थिति सुधारने, ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और वनाग्नि नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 15 दिन के भीतर सभी सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएं। साथ ही पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समस्याओं से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। वनाग्नि की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस दिया जाए तथा रिस्पांस टाइम को कम से कम किया जाए, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे, उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने, खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग कराने तथा बरसात से पूर्व नालों की सफाई व नदी ड्रेजिंग का कार्य पूर्ण करने को कहा।

आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सभी संबंधित जिलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने तथा यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में नैनीताल के जिलाधिकारी ने जिले की तैयारियों का ब्यौरा देते हुए पेयजल, विद्युत व वनाग्नि नियंत्रण की योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए किए जा रहे यातायात प्रबंधन, शटल सेवा सहित कैचीधाम बाईपास, काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास, मेट्रोपोल पार्किंग और रक्सिया नाले में पुल निर्माण जैसी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति और समस्याओं से सरकार को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन साल से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने को कहा। बैठक में अपर मुख्य सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

Check Also
Close