Friday 19/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर जगह-जगह लगी छबीलें, राहगीरों को मिला गर्मी से राहतशैल कला संस्था ने आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में आत्ममंथनस्थाई नियुक्ति देने सहित कई माँगों के संबंध में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष/ राज्यमंत्री श्री भगवत प्रसाद मकवाना को एक ज्ञापन सौंपाफिर दौड़ेगी ‘हिमालयन कार रैली’, उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ों से दुनिया को मिलेगा रोमांच का नया संदेशसीईआईआर ऐप बना मददगार, मसूरी पुलिस ने 55 हजार का गुम हुआ आईफोन-15 ढूंढकर महिला को लौटायाकम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश – राज्यमंत्री भावना मेहराएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराध कर फरार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा।कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संकल्पभारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट का आयोजन एसीबी (एग्रीकल्चर कमर्शियल ब्रांच), काशीपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
Crimeउत्तराखण्डबागेश्वर

यहाँ नाबालिग लड़कियों के साथ दोस्तों ने किया ऐसा सलूक, वीडियो देख सहम जायगा हर कोई, देखें वीडियो

बागेश्वर – उत्तराखंड के बागेश्वर में दो नाबालिग लड़कियों को कमरे में बंद कर मारपीट करने और उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद फरार हुए तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://youtube.com/shorts/0YwnyWVfEc8?si=gNovZ-2k8uZDwI3m

बागेश्वर जिले के कपकोट का एक वीडियो पिछले दो दिनों से वायरल हो रहा है। 28 सेकंड के इस वीडियो में दो किशोरियां रोते हुए अपनी मां को याद कर रही हैं और आरोपियों से उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रही हैं।

बागेश्वर के सीओ अजय साह ने बताया कि लड़कियों के परिजनों ने कुछ युवकों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ये युवक इन लड़कियों के दोस्त बताए जा रहे हैं। कमरे में बंद कर बुरी तरह प्रताड़ित करने का वीडियो देखकर आप सहम जाएंगे।

इस मामले में पुलिस ने कपकोट थाने में धारा 74/115(2)/352/351(2) बीएनएस और 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस बीच आरोपियों को पकड़ने के लिए बागेश्वर व अन्य मार्गों पर नाकेबंदी कर रही पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों में से एक को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे।

बताया गया कि सोमवार शाम को आरोपी वारदात से बचने के लिए ग्रे रंग की वेन्यू कार में भागने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को टक्कर मार दी और भाग निकले। कार को पकड़ लिया गया, लेकिन तीन में से दो भागने में सफल रहे।

आरोपी ने अपना नाम 23 वर्षीय योगेश गड़िया निवासी खाईबगड़ कपकोट बताया। उसने अपने साथियों के नाम लकी कठायत व दीपक उर्फ ​​दक्ष कोरंगा निवासी कपकोट बताए।

Check Also
Close