Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
Crimeउत्तराखण्डकालाढूंगी

कालाढूंगी_स्मैक तस्करी के तीन कारोबारीयों को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

कालाढूंगी -(मुस्तज़र फारुकी) कालाढूंगी नगर में स्मैक कारोबारीयो पर पुलिस द्वारा लगतार समेक तस्करी करने वालो पर हर रोज शिकंजा कसा जा रहा है अभी हाल ही मे कालाढूंगी पुलिस ने 5 दिन के भीतर ही ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाही करते हुए स्मैक तस्कर व कच्ची शराब के अवैध तस्करो को पकड़कर जेल भेजा है।

लेकिन नगर में स्मैक कारोबार हर रोज बाहरी राज्यों से स्मैक तस्करी बढ़ती जा रही थी। युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। हैरत की बात यह है कि पुलिस स्मैक कारोबारियों पर भी लगतार कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन नगर में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। स्मैक विक्रेता नगर में फिरसे अपनी पैठ गहरी करते जा रहे हैं।

नगर के कई ऐसे सुनसान स्थानों पर समेक तस्करी करने बाले यहाँ स्मैक बेचते है यहाँ स्थित कई ऐसे वार्ड सहित गुलज़ारपुर बंकी हुडकियां इनकी चपेट में हैं।नशा एक ऐसी बुराई है जो समूल जीवन को नष्ट कर देती है। नशे को बर्बादी का घर कहा जाता है क्योंकि नशा चाहे कोई भी हो व्यक्ति और उसके परिवार दोनों के जीवन में जहर घोल देता है। जहां एक ओर नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है।

वहीं पुलिस भी इन पर नकेल कस रही वहीं हर दिन बच्चों से लेकर बूढ़े तक नशा करते नजर आ रहे हैं। नगर मे ही बल्कि महानगर के शहरो और गांव में भी इसका कारोबार तेजी से फैल रहा है। नगर की अधिकांश युवा पीढ़ी नशे की पकड़ में आ चुकी है। जिसमे लड़की भी यहाँ हुड़किया चोड़ के जंगलों में स्मैक पीती है।

इतना ही नहीं छोटे-छोटे गरीब बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और उनका हंसता खेलता बचपन नशे के शिकंजे में जकड़ता जा रहा है। छोटे -छोटे बच्चों को पन्नी में सिलोचन पंचर जोड़ने की ट्यूब से नशा करने की लत लग गई है। यह लत इस कदर बढ़ चुकी है कि वह बच्चे अब रोटी के बिना तो रह सकते हैं लेकिन नशे के बिना नहीं। नशे के आदि हो चुकें नशेड़ी चोरी, लूटमार, रेप आदि जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Check Also
Close