Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डखटीमाज़रा हटके

उत्तराखंड_यहाँ मुख्यमंत्री धामी ने 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का किया शिलान्यास – पढ़े बड़ी ख़बर

उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहा पर स्थापित किये जाने वाले 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की एकता, अखंडता और वीरता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह ध्वज यहां खड़ा रहकर प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करेगा, विशेषकर युवाओं के हृदय में देशभक्ति की भावना जागृत करेगा। इस परियोजना के महत्व को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा क्षेत्र के विकास में यह एक महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले समय में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को खटीमा क्षेत्र में विकास की दिशा में और अधिक कार्य करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन,

मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, काशीपुर दीपक बाली, हल्द्वानी गजराज बिष्ट, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close