Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डउधमसिंह नगरकुमाऊँ

उत्तराखंड_मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान के दिए निर्देश

उत्तराखंड – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानि बुधवार को लोहिया हेड स्थित अपने कैंप कार्यालय में जन सुनवाई की और आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अमले एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जन सुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं जैसे सड़कों की खराब स्थिति, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं एवं शिक्षा संबंधी मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

Check Also
Close