Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डकुमाऊँहल्द्वानी

हल्द्वानी_प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, सात बीघा जमीन पर सिटी मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई, एक भवन सील

हल्द्वानी – जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने हल्द्वानी के शनि बाजार रोड गौजाजाली उत्तरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी के निर्देश पर की गई।

प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि उक्त जमीन पर बिना किसी अनुमति के अवैध प्लाटिंग की जा रही है। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल प्रभाव से पूरी प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही एक निर्माणाधीन भवन को भी सील कर दिया गया।

भूमि के स्वामित्व और दस्तावेजों की जांच के लिए राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Check Also
Close