Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डकुमाऊँगढ़वाल

उत्तराखंड_पानी की किल्लत हो तो इन नंबरों पर करें फोन, सीएम के निर्देश के बाद जिलेवार बनाए गए कंट्रोल रूम

उत्तराखंड – पानी की किल्लत होने पर लोग कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी समस्या बता सकते हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने पेयजल से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए बड़े पैमाने पर कंट्रोल रूम बनाए हैं।

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की किल्लत भी बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिलेवार कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। शासन ने सभी कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी कर दिए हैं। सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम की नियमित समीक्षा की जा रही है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए बड़े पैमाने पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 18001804100 और 1916 पहले से ही संचालित हैं।

जिसके जरिए उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में अधिशासी अभियंता स्तर से प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी कर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

Check Also
Close