Thursday 11/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
उत्तराखण्डखटीमाज़रा हटके

उत्तराखंड_सीएम धामी ने अपनी माता के साथ किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खटीमा – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज यानि गुरुवार को अपने निजी आवास नगला तराई में वृक्षारोपण किया। उन्होंने अपनी माता  विशना देवी के साथ मिलकर पौधा लगाया कर यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है।

वृक्षारोपण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज जिस प्रकार से पर्यावरण असंतुलन की समस्याएं सामने आ रही हैं, ऐसे में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना बेहद आवश्यक हो गया है।

उन्होंने कहा, “हम सभी को मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में कार्य करना होगा। एक पौधा लगाना न सिर्फ प्रकृति से जुड़ने का माध्यम है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में हमारा योगदान है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी की माता विशना देवी ने भी लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में आगे आएं और अपने घर-आंगन में पौधे लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।

मुख्यमंत्री धामी की यह पहल ना केवल पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह आमजन को भी प्रेरणा देती है कि वे भी अपनी ओर से छोटे-छोटे कदम उठाकर प्रकृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के साथ नगला तराई मे स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा उपस्थित थे।

Check Also
Close