Wednesday 17/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ।टीएमयू 12बी की मान्यता मेंयूपी की उत्कृष्ट छहयूनिवर्सिटीज़ में शामिलतहसील दिवस में उठी समस्याओं का अधिकारी सक्रिय व संजीदा होकर त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में दिये।मसूरी में मनाया गया विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस, बुजुर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का लिया संकल्पभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में भव्य स्वागत, 2027 चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथनसंगठन की मजबूती, विकास कार्यों और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैकबालिका शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रहा काशीपुर जीजीआईसी की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके जीर्णोद्वार मांग कीराधे कृष्णा इंस्टीट्यूट में सिविल जज नंदिता काला ने विद्यार्थियों को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारीमसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_बिजली के स्मार्ट ने एक महीने का दिया 46 लाख 60 हजार बिजली का बिल, उपभोक्ता और विभाग भी हैरान

हल्द्वानी – स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग कर रहा है. विद्युत विभाग का स्मार्ट मीटर का कारनामा सामने आया है जहां

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या 43 अरावली वाटिका छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी के घर का बिजली का बिल दो चार हजार का नहीं बल्कि 46 लाख 60 हजार 151 रुपये आ गया है।

बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग के साथ महीने भर पहले एक कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया गया था.इसके बाद बिजली का जो बिल उन्हें मिला उसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

उपभोक्ता ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम से की है। जहां बिजली विभाग ने उपभोक्ता के समस्या का समाधान निकाल रहे हैं। उपभोक्ता ने बताया कि महीना भर पहले एक प्राइवेट कंपनी के कुछ कर्मचारी उनके घर पर आकर स्मार्ट मीटर लगा गए बताया कि उसके बाद दो दिन पहले ही उन्हें ऑनलाइन माध्यम से एक महीने का बिजली का बिल मिला है.यह बिल 46 लाख 60 हजार से अधिक था। उन्होंने बताया कि बिल की धनराशि देख वह परेशान हो गए.उन्होंने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऊर्जा निगम के दफ्तर में की जहां से उन्हें हीरानगर स्थित कार्यालय भेजा गया.

अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग नवीन मिश्रा ने बताया कि 24 मार्च को पुराना विद्युत मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाई गई थी जहां पुराने मीटर का रीडिंग एलइडी खराब होने के चलते मीटर रीडिंग में गड़बड़ी हुई है.पूरे मामले की जांच कराई जा रही है अगर इसमें लापरवाही पाई गई है तो मीटर लगाने वाली कार्यदाई संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उपभोक्ता के विद्युत मीटर को दोबारा से चेक कराया गया है जहां उसका न्यूनतम बिजली बिल करीब ₹400 आया है और उपभोक्ता को न्यूनतम बिल जमा करने के लिए कहा गया।

Check Also
Close