Wednesday 17/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ।टीएमयू 12बी की मान्यता मेंयूपी की उत्कृष्ट छहयूनिवर्सिटीज़ में शामिलतहसील दिवस में उठी समस्याओं का अधिकारी सक्रिय व संजीदा होकर त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में दिये।मसूरी में मनाया गया विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस, बुजुर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का लिया संकल्पभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में भव्य स्वागत, 2027 चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथनसंगठन की मजबूती, विकास कार्यों और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैकबालिका शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रहा काशीपुर जीजीआईसी की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके जीर्णोद्वार मांग कीराधे कृष्णा इंस्टीट्यूट में सिविल जज नंदिता काला ने विद्यार्थियों को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारीमसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई
उत्तराखण्डकालाढूंगीज़रा हटके

कालाढूंगी_पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, नशे के प्रति किया जागरूक

कालाढूंगी -(मुस्तज़र फारुकी) कालाढूंगी पुलिस ने कई स्कूलों में जाकर बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की नसीहत दी। राजकीय बालिका कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाते हुए पुलिस ने छात्राओं को नशे, यातायात के नियमों एवं साईबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी।

यह जागरूकता अभियान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। कालाढूंगी पुलिस उपनिरीक्षक निधि शर्मा ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

सभी को यातायात नियमों का पालन करने तथा वर्तमान समय में प्रचलित साईबर अपराधो के विभिन्न प्रकारों तथा उनकी रोकथाम हेतु अपनाई जानी वाली सावधानियों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

अपने आसपास हो रही नशे की गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए भी प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक रहने एवं साइबर फ्रॉड की शिकायत 1930 में दर्ज कराने तथा सभी मित्रों और परिजनों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

Check Also
Close