Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

चुनाव जीतने के बाद उधार की बांटी मिठाई दुकानदार ने मांगे पैसे तो कर दी धुनाई

रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के कांग्रेस पार्षद परवेज कुरैशी की गुड़ाई

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि जब किसी राजनीतिक व्यक्ति को किसी दल में कोई पद मिल जाता है तो वो अपने सामने आम जनमानस को कोई अहमियत नहीं देता है, वो भी अगर कोई व्यक्ति आम चुनाव लडने के बाद जीत दर्ज करा दे तो वह खुद को ही जनता का ठेकेदार समझने लगता है, ऐसे ही एक मामला बीते रोज सामने आया है।

और इस मामले को लेकर आम जनमानस अलग-अलग राजनीति दलों पर उंगलियां उठा रहा है,दर असल वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस के पार्षद साबिर उर्फ परवेज कुरैशी ने निकाय चुनावों में इसी वार्ड भूत बंगला से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा था और अपनी जीत भी दर्ज कराई थी,जीत दर्ज करने के बाद श्रीमान पार्षद ने एक स्थानीय दुकानदार से अपने समर्थकों का मुंह मीठा करने के लिए उधार मिठाई ली थी और लोगों में उसका वितरण किया था।

लेकिन पार्षद ने मिठाई विक्रेता को मिठाई की रकम अदा करने का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद पार्षद उस दुकानदार के पैसे अदा करने का वादे पे वादा करते रहे लेकिन उन्होंने फूटी कौड़ी भी दुकानदार को नहीं दी, सूत्रों के मुताबिक शनिवार को पार्षद परवेज कुरैशी जब उस दुकान के सामने से गुजर रहे थे तो दुकानदार ने उनसे अपने पैसों का तकादा कर दिया, और पार्षद परवेज कुरैशी को यह बात इतनी नागवारा गुजरी की उन्होंने आव देखा न ताव और दुकान में घुस कर पीड़ित दुकानदार की धुनाई करने लगे।

लेकिन पार्षद परवेज कुरैशी इस बात को भूल गए कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी गुंडागर्दी कैद हो रही, उनकी गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पार्षद परवेज कुरैशी की यह हरकत जग जाहिर हो गई, सवाल यह है कि क्या पार्षद परवेज कुरैशी से अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई मांगने वाले पीड़ित दुकानदार को इतना भी अधिकार नहीं है कि वे अपने पैसे पार्षद से मांगने की हिम्मत कर सकें, क्या कांग्रेस ने भी गुंडागर्दी करने वाले लोगों को अपनी जमात में शामिल करने का बीड़ा उठा रखा है।

सत्ता पक्ष पर आए दिन उंगलियां उठाने वाली विपक्षी दल कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखा चाहिए, फिलहाल इस मामले में पुलिस को तहरीर देने की तैयारी की जा रही है, पूर्व भाजपा के पार्षद उम्मीदवार मोहसिन मियां का कहना है कि पार्षद बनाने के कांग्रेस के पार्षद परवेज कुरैशी की गुड़ाई बढ़ गई है और वो आए दिन वार्ड के सम्मानित लोगों को झूठे मुकदमे में फसने की साज़िश करता रहता है।

Check Also
Close