Wednesday 29/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख
उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

हल्द्वानी_इन्द्रानगर में दर्दनाक हादसा,छत से गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत – परिवार मे कोहराम

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी के इंद्रानगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में दो साल की मासूम बच्ची की छत से गिरकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मोहम्मदी चौक के पास की है, जहां बच्ची खेलते-खेलते रेलिंग के सहारे छत पर चढ़ने लगी, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई।

यह हादसा रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब बच्ची अपनी मां और 10 साल की बड़ी बहन के साथ घर पर थी। बताया जा रहा है कि गिरने के बाद बच्ची को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया, लेकिन वहां आईसीयू बेड उपलब्ध न होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची आयत के पिता पेशे से पेंटर ठेकेदार हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। यह दुखद घटना एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहने की जरूरत की ओर इशारा करती है।

Check Also
Close