Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Crimeउत्तराखण्डदेहरादून

यहाँ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, समझौता करने का दबाव पड़ने पर पीड़िता ने निगला जहर

उत्तराखंड – प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की घिनौनी करतूत सामने आई है। शिक्षक ने बगीचे में काम करने आई बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने जहर गटक लिया, जिसके बाद उसके भाई की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चकराता थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

आरोप है कि उसने बगीचे में काम करने आई गांव की ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोप है कि जब शिक्षक ने पीड़िता के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाना शुरू किया तो बच्ची ने जहर निगल लिया। पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने पीड़िता भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चकराता थाने में दी तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने उसे नौ अप्रैल की शाम बगीचे में पेड़ों की निराई और तौलिया बनाने के लिए बुलाया था। उसने बताया कि वह काफी समय से शिक्षक के यहां मजदूरी कर रहा है।

बहन की होने वाली थी सगाई

शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 11 बजे शिक्षक ने उसकी बहन को तेज धूप के चलते छाया में बैठने को कहा। इस दौरान उसकी बहन फोन देखने लगी। आरोप है कि शिक्षक आया और उसकी बहन का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि बहन के साथ गलत हरकत करने के बाद शिक्षक ने उससे कहा कि यहां से भागो मत, काम करती रहो।

शिकायतकर्ता ने बताया कि शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी बहन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि उसकी बहन ने अपनी मां को फोन कर पूरी बात बताई। मां ने उसे घर बुलाया तो उसने पूरी घटना बताई। उसने बताया कि बिस्सू पर्व पर उसकी बहन की सगाई होने वाली थी। घटना के बाद 10 अप्रैल की रात को उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे स्थानीय अस्पताल से देहरादून रेफर कर दिया गया।

परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई

12 अप्रैल को उनकी बहन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही उन पर और उनके परिजनों पर पंचायत कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कालसी थाने की महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण व बयान कराया जाएगा।

Check Also
Close