Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड_भव्यता के साथ खुलेंगे चार धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

देहरादून – इस वर्ष चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।

इस वर्ष कपाटोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कपाट खुलने के दिन हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग को पुष्प वर्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की मंशा है कि श्रद्धालुओं को अलौकिक और भावनात्मक अनुभव मिले। चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। अब तक यात्रा के लिए 16.81 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है। सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए 5,71,813 हुए हैं।

बदरीनाथ धाम के लिए 5,03,991, गंगोत्री के लिए 3,00,907 और यमुनोत्री के लिए 2,78,085 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों, चिकित्सा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Check Also
Close