Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
भव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।अग्रसेन ट्रस्ट में सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजनरुद्रपुर में मनाई गई स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलिभाजपा की हताशा का प्रतीक है समाजवादी पार्टी पर अमर्यादित बयान : अरविंद यादवबुजुर्ग स्कूटी सवार की मौत के बाद डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशअखिल भारतीय अग्निशमन खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के फायरफाइटर अंकित का परचम,दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मानगुप्तकाशी में श्रद्धा स्मरण-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती को लोगों ने बड़ी ही धूमधाम से बनाया गया जहां जगह-जगह निकली शोभायात्रा

हल्द्वानी -(ज़फर अंसारी) हल्द्वानी में आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को बड़े ही धूमधाम से अनुसूचित समाज के लोग मना रहे हैं ऐसे में हल्द्वानी के अंदर भी कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए गए हल्द्वानी के भीमराव अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा की बाबा साहब ने देश की आजादी से लेकर संविधान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनकी वजह से हम सबको अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी रहती है उन्होंने वंचित,पिछड़े, गरीबों के लिए हमेशा काम किया है उन्हीं के संविधान के बदौलत हम सब अपने अधिकारों के लिए लड़ पाए हैं बाबा साहब के दिखाए गए रास्ते पर हम सभी को चलने की जरूरत है तभी जाकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा बाबा साहब ने हमेशा सभी धर्म का सम्मान करने की बात कही है।

उन्होंने कहा मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना इस तरह की सीख बाबा जी ने पूरे देश के लोगों को दी है जिस पर चलकर ही हमारे देश प्रगति की ओर आगे बढ़ सकेगा वही तिकोनिया चौराहे पर आज बाबा साहब की 134वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई जिसका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

पूर्व पार्षद एवं यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राधा आर्या एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार पिन्नू द्वारा पुष्प वर्षा कर भीम सेना का स्वागत किया गया और इस दौरान दोनों ही वक्ताओं ने कहा हम सभी को बाबा साहब के आदर्शों पर चने की जरूरत है तभी जाकर एक मजबूत समाज का निर्माण होगा।

Check Also
Close