Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
उत्तराखण्डगढ़वालदेहरादून

लिफ्ट मांगने के बहाने प्रेमजाल में फंसाती थी युवती, फिर दोस्त के साथ मिलकर खेलती थी ब्लैकमेलिंग का खेल

कोटद्वार – कोतवाली पुलिस की टीम ने वाहन चालकों को ब्लैकमेल कर वसूली करने के आरोप में बिजनौर के युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों वाहन चालकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बना लेते थे और फिर उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि सोमवार को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को पत्र सौंपकर शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि एक महिला व उसके पुरुष मित्र ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूल ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस व सीआईयू की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी नवजोत सिंह निवासी ताहरपुर, नजीबाबाद बिजनौर और निधि शर्मा निवासी ग्राम प्रेमपुरी, मंडावली, बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे चलता था ब्लैकमेलिंग का खेल

कोतवाल रमेश तनवार ने आरोपियों से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि निधि शर्मा वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती थी और फिर उनसे दोस्ती कर उन्हें अपने प्रेम प्रसंग में फंसाती थी। इसके बाद अपने प्लान के अनुसार चालक को अपने साथ कमरे में ले जाती थी। कुछ समय बाद योजनाबद्ध तरीके से निधि शर्मा का पुरुष मित्र कमरे में आकर दोनों की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लेता था और चालक को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलता था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अब तक दर्जनों लोगों को अपनी साजिश का शिकार बना चुके हैं।

Check Also
Close