Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

शहरी क्षेत्र में बाजार की सड़कों की हालत खस्ता,गढ्ढा मुक्त सड़कों का दावा खोखला साबित हुआ

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) शहर के मुख्य बाजार में मे बहुत सी सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। और बाजार में आने जाने वाले लोगों को इन गड्ढा युक्त सड़कों पर गंभीर परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है, रुद्रपुर के मुख्य बाजार में पंजाबी मार्केट में हंसराज दूध डेयरी के सामने वाली सड़क लंबे अर्से से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।

इसके अलावा डा शाही गली की सड़क भी बद से बद्तर हालत में पहुंच गई इन सड़कों पर इतने भयंकर गढ्ढे हो गए हैं कि पैदल चलाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और बमुश्किल लोग गुजरते हैं,अब अगर बात करें तो गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की सामने वाली सड़क का तो यहां भी सड़क पूरी तरह उधड़ चुकी है और गुरुद्वारे में आने वाले अनुयायियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा गुरुद्वारे के पीछे बलवीर बेल्डिंग के सामने वाली सड़क भी अपनी हालत खुद बयां कर रही है, वहीं अम्बिका आटो पार्ट्स के सामने वाली सड़क भी लंबे अर्से से गढ्ढों में तब्दील हो गई है, इसके अलावा वाल्मीकि मंदिर के गांधी कालोनी वाली सड़क जो सीधे पांच मंदिर तक जाती है वहां भी इतने भयंकर गढ्ढे हो गई है कि किसी भी वक्त कोई बड़ी दुर्घटना होने का भय बना रहता है।

बता दें कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भले ही कितना भी दावा करे कि शहर के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी लेकिन हकीकत इससे कहीं परे है और आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है अब इसे उनकी मजबूरी कहें या फिर दबाव यह समझ से परे है, फिलहाल इन सभी सड़कों की हालत बेहद खस्ता है और लोग भय और डर के साथ इन सड़कों से गुजर रहे हैं।

Check Also
Close