Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
भव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।अग्रसेन ट्रस्ट में सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजनरुद्रपुर में मनाई गई स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलिभाजपा की हताशा का प्रतीक है समाजवादी पार्टी पर अमर्यादित बयान : अरविंद यादवबुजुर्ग स्कूटी सवार की मौत के बाद डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशअखिल भारतीय अग्निशमन खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के फायरफाइटर अंकित का परचम,दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मानगुप्तकाशी में श्रद्धा स्मरण-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डकुमाऊँगढ़वाल

उत्तराखंड_रिजल्ट देखने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गए दो दोस्त, नदी में डूबकर दोनों की मौत – परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड – उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। परिणाम आने के बाद जिले के लगभग हर गांव व कस्बे में खुशी का माहौल है, लेकिन घिंघारी गांव में मातम पसरा है। परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले शुक्रवार को दम तोड़ने वाले इंटरमीडिएट के छात्र योगेश व करन द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं।

दुख की बात यह है कि दोनों ने अपना परिणाम देखने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ताड़ीखेत ब्लॉक के घिंघारी गांव निवासी योगेश व करन बोहरा की शुक्रवार को सिरौता नदी में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दोनों के परिजन बार-बार उन्हें याद कर कह रहे थे कि काश आज वे परिणाम देख पाते। माता-पिता का उनके चेहरों पर चमक महसूस करने का यह सपना अधूरा रह गया। अपने व्यवहार से सभी का दिल जीतने वाले दोनों युवकों की अंतिम यात्रा में उमड़ा हर शख्स की जुबां पर एक ही बात थी कि काश आज वे दोनों जिंदा होते।

प्रिंसिपल ने कहा, दोनों होनहार और मेहनती थे

योगेश और करन राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत के छात्र थे। प्रिंसिपल डीएस नेगी भी उनकी मौत से बेहद दुखी हैं। उन्होंने दोनों के बोर्ड परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास होने की पुष्टि करते हुए बेहद दुखी लहजे में कहा कि करन और योगेश बेहद अनुशासित और सरल स्वभाव के छात्र थे। उनकी मौत की खबर सुनकर मन बहुत भारी हो गया। उन्होंने कहा कि हमने दो होनहार और मेहनती युवाओं को खो दिया है।

Check Also
Close